भारतीय कूटनीति का जलवा; ईरान में पड़ने के गए छात्रों के युद्ध के बीच खोला एयरस्पेस; लौटेंगे 1000 छात्र
नई दिल्ली- ईरान और इजरायल के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच ईरान ने सिर्फ भारतीय छात्रों के लिए एक बार फिर हवाई क्षेत्र को खोल दिया है जो आमतौर पर बंद रहता था। इस हवाई क्षेत्र के खुलने के बाद अगले दो दिनों में 1000 भारतीय छात्रों के ईरान से वापस देश की राजधानी दिल्ली लौटने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल से युद्ध होने की वजह से ईरान ने कई हवाई क्षेत्रों को इंटरनेशनल उड़ानों के लिए बंद रखा है। इजराइल और ईरानी सेनाओं के बीच मिसाइल और ड्रोन से हमले हो रहे हैं। इसके बावजूद भी ईरान ने भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस भेजने का फैसला लिया है। तीन विमानों के जरिए भारतीयों को वापस लाया जाएगा। पहला विमान आज रात को निकलेगा, जबकि दो विमान शनिवार को दोपहर तक पहुंच सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो और ज्यादा उड़ानें बढ़ाई जा सकती है। इससे पहले ऑपरेशन सिंधु के तहत बुधवार को कम से कम 110 छात्रों को ईरान से निकाला गया, जिनमें से अधिकांश जम्मू और कश्मीर के थे।
इस यात्रा की निगरानी ईरान और आर्मेनिया में भारतीय मिशनों द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। आर्मेनिया से छात्रों को दिल्ली ले आया गया था। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए बताया है कि ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्र येरेवन, आर्मेनिया से एक विशेष उड़ान द्वारा सुरक्षित रूप से नई दिल्ली पहुंच गए हैं। सरकार विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।









