अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए ले जाने वाली ट्रेन खस्ताहाल , रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ले लिया कड़ा एक्शन..
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए जाने वाले BSF जवानों को खस्ताहाल ट्रेन उपलब्ध कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कड़ा एक्शन लिया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बड़ी कार्रवाई।
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनाती के लिए BSF के जवानों को लाने के लिए जर्जर और गंदे डिब्बों वाली ट्रेन उपलब्ध कराने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। इस घटना के सामने आने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कड़ा एक्शन लिया है और चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। रेल मंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि देश के सुरक्षा बलों की गरिमा सर्वोपरि है और इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स के टॉप ऑफ़िसर्स के मुताबिक, सोमवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स की 13 कंपनियां जो कि अगरतला के उदयपुर, Silchar, Guwahati, और बाक़ी फ्रंटियर से बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स के जवानों को एक साथ एक हटाकर कर जम्मू ले जाने वाली थी जहाँ से उनको अमरनाथ यात्रा की सिक्योरिटी के लिए तैनात किया जाना था।
मामले से जुड़े फैक्ट्स
- ट्रेन में चढ़ने से पहले सबसे पहले बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स के ट्रेन कमांडेंट जोकि डेप्युटी कमांडेंट रैंक ऑफ़िसर है उसने इसकी इंस्पेक्शन की।
- इन स्पेक्ट्रम में पाया गया कि ट्रेन के कुछ डब्बे ख़स्ता हालत में हैं।
- इसका वीडियो बनाया गया और फिर डिप्टी कमांडेंट रंग ऑफ़िसर ने इसको अपने कमांडेंट को दिया।
- कमांडेंट थे ये पूरी जानकारी बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स के हेडक्वार्टर में IG ऑपरेशंस को दिया/
- बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स के हेडक्वार्टर ने औपचारिक तौर पर रेल मंत्रालय को सोमवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स के जवानों को लेकर आने वाली ट्रेन के बदलने के लिए पहले से ही कह दिया गया था और ये कार्रवाई लिखित तौर पर हुई।
- भारतीय रेलवे की कन्फर्म किया कि धब्बों को बदल दिया जाएगा।
- बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स के मुताबिक़ कोई भी जवान उसमें उस दौरान नहीं बैठा था क्योंकि वो सिर्फ़ Inspection के लिए डिप्टी कमांडेंट देखने गए थे.
- ये कहना बिलकुल ग़लत है कि जवानों ने ट्रेन पर चढ़ने के लिए मना कर दिया।
- ट्रेन को बदल दिया गया है और इस समय वो ट्रेन अगरतला पहुँचने वाली है।








