अहमदाबाद में प्लेन हुआ क्रैश,625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा, टेक ऑफ के 5 मिनट के अंदर ही नीचे आ गिरा…
अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई है. टेक ऑफ के 5 मिनट के बाद ही प्लेन क्रैश हो गया. जिसकी वीडियो भी सामने आई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे आसमान में 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद प्लेन नीचे की तरफ आने लग गया और फिर बड़ा विस्फोट हुआ. विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे.
अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई है. टेक ऑफ के 5 मिनट के बाद ही प्लेन क्रैश हो गया. जिसकी वीडियो भी सामने आई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान ने उड़ान भरी और फिर 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा, लेकिन उसी के कुछ ही लम्हों में विमान नीचे उतरने लगा. देखते ही देखते प्लेन नीचे की तरफ आता चला गया और फिर बड़ा विस्फोट हुआ.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अनुसार (DGCA), एयर इंडिया के B787 ड्रीमलाइनर विमान ने अहमदाबाद से 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी. एडीएस-बी डेटा से पता चलता है कि विमान 625 फीट बैरोमीटरिक ऊंचाई तक पहुंच गया था और फिर यह -475 फीट प्रति मिनट की वर्टिकल स्पीड के साथ नीचे उतरना शुरू हो गया. विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे. विमान की कमान फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ कैप्टन सुमीत सभरवाल संभाल रहे थे.








