MBD WEB NEWS

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने जालंधर कोर्ट में किया पेश, विजिलेंस की मांग पर कोर्ट ने रिमांड बढ़ाया…

You are currently viewing भ्रष्टाचार के मामले में फंसे विधायक रमन अरोड़ा कोर्ट में पेश, विजिलेंस को मिला इतने दिनों का रिमांड

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने जालंधर कोर्ट में किया पेश, विजिलेंस की मांग पर कोर्ट ने रिमांड बढ़ाया…

जालंधर (ब्यूरो): भ्रष्टाचार के मामले में फंसे विधायक रमन अरोड़ा को आज वीरवार को दोपहर बाद एक बार फिर से अदालत में पेश किया गया। पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद विजिलेंस रमन अरोड़ा को लेकर आज अदालत पहुंची। अदालत में विजिलेंस ने 10 दिन का रिमांड मांगा पर कोर्ट ने 4 दिन का रिमांड दिया है। इस बीच पता चला है कि विजिलेंस ने अदालत को बताया है कि उनके पास रोजाना नए लोग आ रहे हैं जो रमन अरोड़ा की ज़ियादती का शिकार हुए हैं या जिनसे रमन अरोड़ा ने अवैध तरीके से पैसे लिए हैं। 

इसके अलावा अदालत में इसके अलावा यह बात भी कही गई है कि रमन अरोड़ा तथा अन्य लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि विधायक अरोड़ा सुबह सवेरे स्कूटर पर केंद्रीय हलके में निकलता था तथा नई बन रही इमारतों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस निकलवाता था। लद्देवाली इलाके में ऐसे कई मामले हैं जहां पर कथित तौर पर इमारत गिराने तक के आदेश विधायक ने जारी करवा दिए थे। इसके अलावा अदालत ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिस वकील से विधायक मिलना चाहे, उसके बारे पहले जानकारी देनी होगी तभी विजिलेंस उक्त वकील से विधायक को मिलवाने का प्रबंध करेगा।

 

वहीं दूसरी तरफ रमन अरोड़ा के वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को राजनीतिक साज़िश के तहत फँसाया जा रहा है। अदालत ने दलीलों और सबूतों को सुनने के बाद रमन अरोड़ा को 4 दिन के और रिमांड पर भेज दिया।