MBD WEB NEWS

विजिलेंस टीम रमन अरोड़ा को लेकर उनके समधी राजू मैदान के घर पर पहुंची , बस्ती गुजां का हलवाई और आइसक्रीम वाला भी राडार पर

विजिलेंस टीम रमन अरोड़ा को लेकर उनके समधी राजू मैदान के घर पर पहुंची , बस्ती गुजां का हलवाई और आइसक्रीम वाला भी राडार पर

जालंधर – फर्जी नोटिस मामले में गिरफ्तार सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को लेकर विजिलेंस की टीम सोमवार दोपहर उनके समधी राजू मैदान के घर पर पहुंची। राजू मदान बस्ती गुजां के पास गोविंद नगर में रहते हैं। बीते दिन भी विजिलेंस की टीम राजू मदान के घर पर पहुंच कर पूछताछ कर रही थी। रमन अरोड़ा की निशानदेही पर विजिलेंस टीम ने उन्हें मदान के घर पर ले जाकर सर्च की। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस की टीम राजू मैदान पर भी कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि बस्ती गुजां के एक हलवाई और एक आइसक्रीम वाला भी विजिलेंस की राडार पर हैं।