MBD WEB NEWS

मान सरकार ने भ्रष्टाचार पर हुई सख्त:आप पार्टी से विधायक रमन अरोड़ा के घर पर हुई रेड

मान सरकार ने भ्रष्टाचार पर हुई सख्त:आप पार्टी से विधायक रमन अरोड़ा के घर पर हुई रेड

जालंधर : पंजाब की मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई करते हुए अपने ही विधायक पर शिकंजा कस दिया है। जालंधर से आप विधायक रमन अरोड़ा के ठिकानों पर भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी की गई है। खबर आ रही है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है।

आरोप है कि रमन अरोड़ा ने जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के जरिए आम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाए, और फिर उन नोटिसों को पैसे लेकर रफ़ा-दफ़ा करवाया जाता था।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कड़े शब्दों में कहा है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह कोई भी हो, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक बार फिर आम जनता को पता चल गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भ्रष्टाचार कौन कर रहा है, चाहे वह अपना हो या पराया, अगर कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

 

सरकार के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सबूतों के आधार पर की गई है और मामले की गंभीर जांच जारी है। आम आदमी पार्टी द्वारा अपने ही विधायक पर की गई यह कार्रवाई एक बड़ा राजनीतिक संदेश मानी जा रही है कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।