सर्व हितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर के सी.बी.एस.ई 10वीं तथा 12वीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर की सी.बी.एस.ई बोर्ड की 10वीं तथा 12वीं कक्षा का परिणाम कल 13 मई 2025 को घोषित किया गया

जिसमें दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाला छात्र गुनीत कुमार चोपड़ा ने 92% द्वितीय स्थान छात्रा तान्या ने 91.4 % तृतीय स्थान नूपुर महाजन ने 90.8% चौथा स्थान सौम्या मिश्रा ने 88.6% तथा पांचवा स्थान राजीव शुक्ला ने 87.6% प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

वही 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम स्थान कॉमर्स की छात्रा इशमीत कौर ने 94% दूसरा स्थान सक्षम ने 89.8% तीसरा स्थान अमृतपाल सिंह ने 86.4% प्राप्त किया

उनकी इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद बैंस ने तथा प्रबंधन समिति ने शुभकामनाएं दी।

विद्याधाम के प्रान्त संगठन मंत्री राजेन्द्र कुमार ने कहा स्कूल के बच्चों और अध्यपकों द्वारा की गई मेहनत रंग लाई है और मेरी कामना है कि भविष्य में भी ये छात्र इसी प्रकार मेहनत कर अपने अभिवकों और देश का नाम उज्ज्वल करते रहें।

प्रधानाचार्य अरविंद बैंस ने कहा कि बच्चों की यह सफलता केवल उनके परिश्रम की ही नहीं, बल्कि शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्रों में भी इस सफलता को लेकर भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।











