MBD WEB NEWS

बड़ा हादसा : चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों का गंगोत्री के पास हेलिकॉप्‍टर क्रैश, 5 श्रद्धालुओं की गई जान; 2 घायल

 बड़ा हादसा : चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों का गंगोत्री के पास हेलिकॉप्‍टर क्रैश, 5 श्रद्धालुओं की गई जान; 2 घायल

 चारधाम यात्रा के बीच गुरुवार को उत्‍तरकाशी जिले में हेलिकॉप्‍टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 2 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सात सीटर हेलिकॉप्‍टर गंगोत्री के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है। पुलिस और प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रही है।

 मौके पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, टीम 108 एंबुलेंस वाहन पहुंच चुके हैं। तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम भी घटनास्‍थल के लिए रवाना की गई है। गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था जिसमें सात लोग सवार थे। हादसे में दो यात्री घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर कई जगह बौछार पड़ रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।