MBD WEB NEWS

1971 के बाद देश में पहली बार सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, MHA ने राज्यों को दिए ये निर्देश

 1971 के बाद देश में पहली बार सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, MHA ने राज्यों को दिए ये निर्देश

तनाव के बीच भारत का युद्ध मोड ऑन हो गया है. पाक से जंग से पहले भारत फूलप्रूफ तैयारी में जुट गया है. सात मई को देश में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी. इसके लिए गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए हैं. संभवत: 1971 के बाद देश में पहली बार सिविल मॉक ड्रिल होगी.

भारत का युद्ध मोड ऑन! 1971 के बाद देश में पहली बार सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, MHA ने राज्यों को दिए ये निर्देश

सेना का सिविल मॉक ड्रिल

पाक से जंग से पहले भारत फूलप्रूफ तैयारी में जुट गया है. सात मई को देश में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी. इसके लिए गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए हैं. गृह मंत्रालय ने राज्यों से 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है.संभवत: 1971 के बाद देश में पहली बार सिविल मॉक ड्रिल होगी. इस सुरक्षा मॉक ड्रिल में हमले में खुद को बचाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी.

गृह मंत्रालय के निर्देश का मतलब

  • भारत कुछ बड़ा एक्शन लेने वाला है.
  • भारत के एक्शन के जवाब में पाकिस्तान युद्ध छेड़ सकता है
  • पाकिस्तान से जंग के हालात में यह केवल सीमा तक सीमित नहीं रहेगा
  • दिल्ली, मुंबई या दूसरे बड़े शहरों पर हमला करने की कोशिश कर सकता है पाकिस्तान
  • इंडियन एयर फोर्स और एयर डिफेंस पाकिस्तान के मिसाइल और फाइटर जेट को भारतीय सीमा से घुसने नहीं देगा लेकिन भारत पूरी तैयार रहना चाहता है
  • सिविल डिफेंस प्रोटोकॉल इजराइल या यूक्रेन में देखने को मिलता था जिससे पता चले कि एयर सायरन काम कर रहा है

गृह मंत्रालय ने राज्यों से ये उपाय करने को कहा है

  • हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन
  • शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण
  • क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान
  • महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को समय से पहले छिपाने का प्रावधान
  • निकासी योजना का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास