MBD WEB NEWS

इंडियन आइडल 12 में विजेता रहे सिंगर पवनदीप की कार हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे टकराई, हालत नाजुक

इंडियन आइडल 12 में विजेता रहे सिंगर पवनदीप की कार हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे टकराई, हालत नाजुक

नई दिल्ली  – टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप उत्तराखंड से नोएडा जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। गायक की कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे के आस पास हुआ।

ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह भीषण हादसा हुआ। अभी तक उनकी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की गई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक पवनदीप के बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोट लगी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे ले लिया है। हालांकि कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। उत्तराखंड के जिला एवं कस्बा चंपावत के सिलेन टाक निवासी सिंगर पवनदीप राजन अपने पड़ोसी साथी अजय मेहर व राहुल सिंह के साथ रविवार की रात करीब ढ़ाई बजे एमजी कंपनी की हेक्टर कार में सवार होकर चंपावत से दिल्ली जा रहे थे। उनका हैदराबाद में नाइट शो था। इसलिए सोमवार की सुबह को दिल्ली से प्लाइट पकड़नी थी।