CCS की ढाई घण्टे चली मीटिंग के बाद पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता हुआ सस्पेंड, अटारी-वाघा बॉर्डर भी बंद; PAK नागरिकों के लिए VISA पर भी लगाई गई रोक; आतंकी हमले के बाद एक्शन में मोदी सरकार
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है। भारत सरकार ने अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा की सुविधा समाप्त कर दी है और 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने को कहा है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है। भारत सरकार ने अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा की सुविधा समाप्त कर दी है और 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने को कहा है।
विदेश सचिव विक्रम सचिव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस (CCS) की एक बैठक हुई जिसमें पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई।








