MBD WEB NEWS

पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर CCS की बैठक शुरू, क्या कोई सख्त फैसला लेगी सरकार?

पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर CCS की बैठक शुरू, क्या कोई सख्त फैसला लेगी सरकार?

 

अमित शाह पहलगाम का दौरा करने के बाद दिल्ली लौटे और CCS बैठक के लिए पीएम आवास पहुंच चुके हैं

 

CCS meeting

पीएम आवास पर CCS मीटिंग:

 पहलगाम आतंकी हमले के बीच पीएम मोदी के आवास पर सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट (CCS) की बैठक शुरू गई है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय नेता मौजूद हैं। अमित शाह पहलगाम का दौरा करने के बाद दिल्ली लौटे और सीसीएस बैठक के लिए पीएम आवास पहुंचे। कयास लग रहे हैं कि इस बैठक में आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन का फैसला हो सकता है।

पीएम ने की अजित डोभाल और एस जयशंकर के साथ बैठक

 

इससे पहले पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हालात पर चर्चा के लिए बुधवार सुबह सऊदी अरब से लौटने पर हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे।