भारत की हुई बड़ी कूटनीतिक जीत… दिल्ली में पहुंचा तहुव्वर राणा का प्लेन
नई दिल्ली – Tahuvvar Rana plane landed in Delhi… अमेरिका से प्रत्यर्पित करके लाए गए 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हो चुका है। NIA ने उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद उसे NIA हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा और पूछताछ शुरू होगी। जेल सोर्स के मुताबिक, राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा।
जेल प्रशासन ने इसके लिए जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। हालांकि, उसे कब और किस वार्ड में रखा जाएगा, इसका अंतिम फैसला कोर्ट के आदेश के बाद ही लिया जाएगा। जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर बुधवार को अमेरिका से रवाना हुई थी। तहव्वुर राणा के भारत पहुंचने से पहले पालम टेक्निकल एयरपोर्ट में एक पूरा कॉन्वॉय अंदर गया। इसमें चार इनोवा, दो सफारी, जैमर और बम निरोधक दस्ता भी शामिल था।









