MBD WEB NEWS

बड़ी खबर; रायपुर-रसूलपुर गांव में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले का एनकाउंटर

बड़ी खबर; रायपुर-रसूलपुर गांव में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले का एनकाउंटर

 

जालंधर : जालंधर के रायपुर-रसूलपुर में यूट्यूबर रोज़र संधू के घर पर ग्रेनेड हमले के आरोपियों में से एक यमुना नगर के शादीपुर गांव का रहने वाला हार्दिक पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हार्दिक की टांग में गोली लगी है।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी से वेपन रिकवरी हेतु राजपुर-रसूलपुर के बल्लां क्षेत्र में संपर्क किया। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो उसने उन पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपित गैंगस्टर लॉरेंस की गैंग से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में पुलिस हथियारों और अन्य ग्रेनेड की बरामदगी के लिए जांच में जुटी हुई है।