MBD WEB NEWS

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बुलडोजर जमकर गरजा, नशा तस्कर का गिराया गया घर, भगोड़ा किया गया घोषित

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बुलडोजर जमकर गरजा, नशा तस्कर का गिराया गया घर, भगोड़ा किया गया घोषित

 

अमृतसर- नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बुलडोजर जमकर गरज रहा है। अब अमृतसर में एक नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गुज्जरपुरा में नशा तस्कर अजय कुमार उर्फ बिल्ली का घर गिराया गया है।

नशा तस्कर अजय कुमार की मां परमजीत कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घर बनाने के लिए पैसे उनके पति की रिटायरमेंट पर मिले थे। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा कई सालों से इस घर में नहीं रहता। मेरा उससे कोई संबंध नहीं है, फिर भी पुलिस ने मेरा घर तोड़ दिया। मैंने प्रशासन से बहुत विनती की, लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी।”

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अजय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 केस दर्ज हैं। वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम के आदेश पर की गई। पुलिस को नशा तस्कर की तलाश है। पंजाब सरकार और पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर वे नशा तस्करी नहीं छोड़ते, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन लगातार ऐसे अपराधियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।