MBD WEB NEWS

CM मान विधायकों संग दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचे जल्द ही होगी राष्ट्रपति से मुलाकात; पार्टी छोड़कर गए सांसदों के खिलाफ राइट टू रिकॉल की मांग उठाएंगे

CM मान विधायकों संग दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचे जल्द ही होगी राष्ट्रपति से मुलाकात; पार्टी छोड़कर गए सांसदों के खिलाफ राइट टू रिकॉल की मांग उठाएंगे

 

 

 

चंडीगढ़  : पंजाब के AAP के 6 राज्यसभा सांसदों के BJP में शामिल होने के बाद आज CM भगवंत मान दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वह विधायकों के साथ आज सुबह दिल्ली पहुंच चुके हैं जानकारी के मुताबिक दोपहर में किसी भी समय उनकी राष्ट्रपति से मुलाकात हो सकती है। इस दौरान वह पार्टी छोड़कर गए सांसदों के खिलाफ राइट टू रिकॉल की मांग उठाएंगे।

हालांकि, उनसे पहले सांसद राघव चड्‌ढा अपने साथी सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके है। उनकी ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। वे राष्ट्रपति से पंजाब सरकार की ओर से सांसदों पर रेड करने, FIR कराने जैसे मुद्दों को लेकर हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री मान की राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने तंज कसा। उन्होंने कहा, सुना है कि CM दिल्ली जा रहे हैं। CM को बहुत ध्यान रखना होगा। कहीं, AAP विधायकों की बस कहीं BJP कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।