केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच आज यानी बुधवार संसद परिसर में विवाद हो गया. राहुल ने बिट्टू को गद्दार दोस्त कहा, जिसका केंद्रीय मंत्री ने पलटकर जवाब दिया. बिट्टू ने राहुल को देश का दुश्मन बताया. इस पूरे विवाद के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल और गांधी परिवार पर निशाना साधा है. उन्होने कांग्रेस ने पंजाब में आग फैलाई थी. हजारों सिखों को निशाना बनाया और उनका कत्ल किया गया.
Rahul Gandhi called him a “traitor friend”… then Union Minister Bittu Gandhi retorted by calling him an “enemy of the nation,” leading to a heated exchange between the two Leaders
जानकारी के मुताबिक, संसद के मकर द्वार के पास कांग्रेस सांसद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे। तभी राहुल गांधी ने उन पर तंज कसते हुए उन्हें “गद्दार” कहा और हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा कि बिट्टू वापस कांग्रेस में लौट आएंगे। गौरतलब है कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे, लेकिन बाद में पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री हैं।
बिट्टू ने कहा कि राहुल खुद को क्या समझते हैं. उन्होंने मेरी तरफ ऐसे हाथ बढ़ाया जैसे वह कोई बादशाह हों. वह खुद को इस देश, इस दुनिया का मालिक समझते हैं. मैं शायद गांधी परिवार से नहीं हूं, लेकिन मेरे सिर पर पगड़ी है. इसलिए, जब उसने मुझसे हाथ मिलाने की पेशकश की, तो मैंने कहा, आप लोग तो देश के गद्दार हो, देश के दुश्मन हो जो रोज़ सेना और देश के खिलाफ बोलते हैं. गांधी परिवार सिखों का कातिल है, मैं उस परिवार के बेटे से हाथ नहीं मिलाऊंगा.









