MBD WEB NEWS

वैष्णो देवी यात्रा पर लगा ‘Break’, पंजीकरण काउंटर बंद!सोमवार सुबह 4:00 बजे खुलेंगे काउंटर 

वैष्णो देवी यात्रा पर लगा ‘Break’, पंजीकरण काउंटर बंद!सोमवार सुबह 4:00 बजे खुलेंगे काउंटर 

कटड़ा : माता वैष्णो देवी भवन पर श्रद्धालुओं की संख्या में आई अधिकता के चलते रविवार को शाम 4:30 बजे से यात्रा पंजीकरण कक्ष को एहतियातन रूप से बंद कर दिया गया। श्रद्धालुओं को सोमवार सुबह 4:00 बजे काउंटर खोलने का इंतजार कटड़ा में रुक कर करना होगा।

गौरतलब है कि कल रात को भी मां वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यात्रा पंजीकरण कक्ष (आरएफआईडी काउंटर) को अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे पहले ही बंद कर दिया था।