MBD WEB NEWS

सड़क सुरक्षा महीने के तहत आर.टी.ओ. ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए

सड़क सुरक्षा महीने के तहत आर.टी.ओ. ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में चलाई जाएगी जागरूकता मुहिम

MBD NEWS जालंधर, 6 जनवरी : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत आज जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अमनपाल सिंह द्वारा बी.एस.एफ. चौक पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।

सड़क सुरक्षा नियमों की महत्ता बारे लोगों को जागरूक करते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अमनपाल सिंह ने लोगों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन करके हरेक के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में योगदान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और लोगों को सरकार तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में और भी जागरूकता गतिविधियां करवाई जाएंगी।

इस मौके पर सहायक परिवहन अधिकारी विशाल गोयल और कमलेश कुमारी द्वारा भी लोगों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और सही गति से वाहन चलाने बारे जागरूक किया। उन्होंने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने और कोहरे के मौसम में पूरी सावधानी बरतने की अपील भी की।