MBD WEB NEWS

ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र शब्दावली बोलने वाले के खिलाफ फूटा गुस्सा, FIR की मांग

ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र शब्दावली बोलने वाले के खिलाफ फूटा गुस्सा, FIR की मांग

 

जालंधर : हिंदू जागृति मंच ने आज जालंधर के एसएसपी को एफआईआर दर्ज करने के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि सलविंदर सिंह नाम के एक शरारती तत्व ने अपने फेसबुक पर व्यूज़ बढ़ाने के लिए हिंदू सिख समुदाय के बीच बनी एकता को तोडऩे की नीयत से एक वीडियो बनाया है, जिसमें उसने पहले नेपाल की बात की और फिर उसके बाद भारत में रहने वाले ब्राह्मण जाति के लोगों के बारे में भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

इस वीडियो में उसने ब्राह्मण जाति को धमकी भरे अंदाज में यह भी कहा कि या तो तुम अपना नाम बदल लो या अपनी जाति बदल लो क्योंकि तुम्हारे भी बुरे दिन आने वाले हैं। इस शरारती तत्व के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आज जालंधर पुलिस कमिश्नर महोदया और एसएसपी ग्रामीण को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के अध्यक्ष मनदीप बख्शी, अमनदीप शर्मा, दीपक पंडित, बजरंगी, अंकित, रितेश, डॉ. राहुल, संतोष शर्मा और कुलविंदर सिंह जी मौजूद थे।