MBD WEB NEWS

हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी ने पहले पति को मारा, फिर सीने से प्राइवेट पार्ट तक एक फीट काटा, आंतें निकालकर बोरी में भरीं..

हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी ने पहले पति को मारा, फिर सीने से प्राइवेट पार्ट तक एक फीट काटा, आंतें निकालकर बोरी में भरीं..

 

 

कुरुक्षेत्र- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। उसने धारदार हथियार से पति के सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक एक फीट से ज्यादा लंबा कट लगाया।

हैवान बनी पत्नी अपने पति को मारने के बाद भी नहीं रुकी। मारने के बाद उसने अपने पति की आंतें निकालकर प्लास्टिक की बोरी में भरकर रख दीं। महिला जिस वक्त वारदात को अंजाम दे रही थी, उसी वक्त मकान मालिक आ गया। उसे देखकर महिला छत से कूद गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमॉर्टम में यह भी सामने आया कि मृतक के शरीर में करीब आधा लीवर और दाईं किडनी गायब थी। जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि महिला झाड़-फूंक करती थी।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) के रूप में हुई है। वह पिछले एक साल से कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास मकान में पत्नी विमला देवी के साथ किराए पर रहता था। वह पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था। मकान मालिक के अनुसार, विमला झाड़-फूंक भी करती थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों की शादी को कई साल हो चुके थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। हालांकि हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।