MBD WEB NEWS

हिंद दी चादर’श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सर्वहितकारी विद्या धाम स्कूल ने निकाली सायकिल यात्रा…

हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सर्वहितकारी विद्या धाम स्कूल ने निकाली सायकिल यात्रा…

MBD NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा) हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित Cycle-O-Thon का आयोजन विद्या भारती पंजाब प्रांत द्वारा प्रांतीय कार्यालय विद्या धाम, गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू से गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी, सेंट्रल टाउन जालंधर तक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए सोम प्रकाश (पूर्व वाणिज्य मंत्री) ,शीतल विज (डायरेक्टर, दैनिक सवेरा समाचार पत्र),राजेंद्र कुमार (संगठन मंत्री, विद्या भारती पंजाब),डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज (उपाध्यक्ष, विद्या भारती पंजाब) तथा विद्या भारती के विभिन्न प्रांत/विभाग प्रमुख एवं अनेक गणमान्य कार्यकर्ता। सुखदेव वशिष्ठ प्रांत संपर्क विभाग प्रमुख, मनदीप तिवारी विभाग सचिव, अधिवक्ता बलजिंदर सिंह ,करमजीत सिंह परमार प्रांत सेवा प्रमुख, दिनेश परमार प्रांत सदस्य, मुनीश शर्मा, मोहित भारद्वाज, सुमेश लूथरा, शसुमित लूथरा, वीरेंद्र कुमार बंटी, शिवम गुप्ता (प्रधानाचार्य ), अरविंद बैंस (प्रधानाचार्य ) एवं प्रांत कार्यालय के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।साईकल यात्रा की शुरुआत गुरु तेग बहादुर जी को पुष्प अर्पित कर की गई।

सगठन मंत्री राजेंद्र कुमार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और बलिदान के प्रेरक प्रसंग साझा किए।
मुख्य अतिथि सोम प्रकाश ने सभी को गुरु साहिब के आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया।इसके उपरांत शीतल विज ने भी सभी को शपथ ग्रहण करवाई ।

राजेंद्र कुमार ने श्री गुरु साहिब जी की सनातन धर्म की रक्षा के लिए दी शहादत और आपने धर्म पर कोई संकट आए तो खड़े और अड़े रहने का संदेश दिया

 

रैली को हरी झंडी श्री सोम प्रकाश , शीतल विज एवं राजेंद्र कुमार ने दिखाई। साइकिल यात्रा निम्न मार्गों से होकर गुज़री: विद्या धाम → लंबा पिंड चौक → किशनपुरा चौक → दामोरिया पुल → पेट्रोल पंप → शहीद भगत सिंह चौक → शनिदेव मंदिर → गुरुद्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी , सेंट्रल टाउन।

मार्ग में समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा पुष्प वर्षा जलपान
उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

गुरुद्वारा साहिब पहुँचने पर प्रबंधक कमेटी ने यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा गुरु तेग बहादुर जी के धर्म-रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों शीतल विज एवं राजेंद्र कुमार और अधिवक्ता बलजिंदर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।विद्या भारती पंजाब की तरफ़ से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और जिन संस्थाओं ने भाग लिया सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद