हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल
नवादा: बिहार में नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर इलाके में आज एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसमें करंट लगने से दो बच्चों, एक महिला और एक पुरुष सहित चार लोगों की जान चली गई।
यह दुखद हादसा तब हुआ जब मृतक बस से उतरकर आगे की ओर जा रहे थे। वे दुर्भाग्यवश रास्ते में गिरे हुए एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस राजगीर से वनगंगा होते हुए खिजरसराय की ओर जा रही थी. घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस दुखद घटना से शोक की लहर है।









