MBD WEB NEWS

हरियाणा में कैथल से जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को कर रहा था संवेदनशील जानकारी शेयर

हरियाणा में कैथल से जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को कर रहा था संवेदनशील जानकारी शेयर

ये पाकिस्तान को खुफिया जानकारी दे रहा था. आरोपी का नाम देवेंद्र सिंह ढिल्लों है जिसकी उम्र 25 साल है और वो पटियाला के खालसा कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस का छात्र है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

हरियाणा के कैथल से जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को कर रहा था जानकारी शेयर

भारत और पाकिस्तान के बीच जहां इस समय तनाव बढ़ गया है. वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के कैथल से जासूसी करने और पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने के संदेह में एक कॉलेज छात्र को गिरफ्तार किया गया है. हरियाणा से एक ही हफ्ते में ऐसी गिरफ्तारी का यह दूसरा मामला सामने आया है.

कैथल से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी जासूस की उम्र 25 साल दर्ज की गई है. इसकी पहचान देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है. देवेंद्र सिंह साल 2024 नवंबर में करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान जाकर पाकिस्तानी इंटेलीजेंस ऑफिसर से मिला था. पाकिस्तान में धार्मिक यात्रा के दौरान आईएसआई (ISI) ने हनीट्रैप में फंसा कर जासूसी के नैक्सस में जोड़ा.

पानीपत से भी सामने आया केस

ढिल्लों की गिरफ्तारी 24 वर्षीय नौमान इलाही को इसी तरह के आरोप में पानीपत से गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है. नौमान इलाही उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था, जो हरियाणा में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था, पाकिस्तान को जानकारी देने के लिए अपने बहनोई और कंपनी ड्राइवर के खाते में एजेंटों से पैसे लेता था.

सीमा पार जासूसी पर कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब 10 मई से सीमा पर शांति बनी हुई है. भारत ने पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ 7 मई को ऑपरेशन सिन्दूर लॉन्च किया था. इस ऑपरेशन के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले किए. इसी के बाद भारत और पाकिस्तान युद्धविराम समझौते पर पहुंचे थे.