MBD WEB NEWS

 स्पोर्ट्स बाइक पर जाती महिला को कार ने मारी टक्कर, सड़क पर घिसटती गई बाइक

 स्पोर्ट्स बाइक पर जाती महिला को कार ने मारी टक्कर, सड़क पर घिसटती गई बाइक

 

 

गुरुग्राम- गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार को हिट एंड रन का मामला सामने आया। बाइकिंग ग्रुप के साथ स्पोर्ट्स बाइक पर सवार महिला को एक कार ने कथित तौर पर साइड से टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसे महिला ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

बाइक सवार महिला की पहचान सिया के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह रविवार को अप्रिलिया आरएस 457 बाइक से अपने ग्रुप के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर राइड कर रही थीं। सिया का आरोप है कि राइड शुरू होने के बाद से ही एक कार में सवार कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे और उनके साथ बदतमीजी कर रहे थे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sia (@rebelwheels_sia_)

 

सिया के मुताबिक, कार सवारों के करीब आने पर उन्होंने उन्हें दूरी बनाए रखने के लिए कहा। इसके बावजूद कार सवारों ने उन्हें बाइक रोकने के लिए कहा। सिया का दावा है कि कार में बैठे लोग नशे में प्रतीत हो रहे थे। कुछ देर बाद कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।

राइडर का कहना है कि मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आज मुझे गुरुग्राम की सड़कों पर असुरक्षित महसूस हुआ। ऐसे लोगों को किसी को टक्कर मारकर भागने में कोई डर नहीं लगता। राइडर का कहना है कि एक कार उनका पीछा कर रही थी। सिया के मुताबिक, यह घटना रविवार को हुई, जब वे गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर अपने बाइकिंग ग्रुप के मेंबर्स के साथ अपनी स्पोर्ट्स बाइक, अप्रिलिया RS 457 चला रही थी।

हादसे के बाद सड़क पर गिरीं

टक्कर लगते ही सिया बाइक समेत सड़क पर गिर गईं और उन्हें चोटें आईं। उनकी बाइक कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती रही। पूरी घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में कार के बाइक को टक्कर मारने और उसके बाद मौके से निकल जाने का दृश्य दिखाई देता है।

कार की जानकारी पुलिस को दी

सिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कथित कार का नंबर एचआर30वाई4949 साझा किया है। उन्होंने आरसी के आधार पर कार के मालिक का नाम मनीष बताया है। हालांकि, कार में घटना के समय कौन सवार था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और उपलब्ध वीडियो तथा वाहन संबंधी जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।