MBD WEB NEWS

सुबह-सुबह NIA का एक्शन, टांडा उड़मुड़ में दो घरों में दी दबिश; इलाके में मचा हड़कंप

 सुबह-सुबह NIA का एक्शन, टांडा उड़मुड़ में दो घरों में दी दबिश; इलाके में मचा हड़कंप

टांडा उड़मुड़  : पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिले के अंतर्गत पड़ते एक कस्बे टांडा उड़मुड़ में आज सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने दो घरों में छापेमारी की है। हालांकि जानकारी के मुताबिक अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह रेड किस मामले को लेकर की गई है।

 शुुरुआती जानकारी के मुताबिक ये पता चला है कि एनआईए की टीम ने जिस युवक के घर पर छापा मारा है वह विदेश में रहता है और गढ़ी मोहल्ला का निवासी है। इसके अलावा उड़मुड़ के एक अन्य युवक के घर पर भी टीम ने दबिश दी। टीम द्वारा दोनों घरों में गहनता से पूछताछ और तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल NIA की ओर से आधिकारिक रूप से किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन छापेमारी के चलते इलाके में सनसनी फैली हुई है।