MBD WEB NEWS

सिंधु जल संधि उल्लंघन का दोष हम पर न मढ़े पाकिस्तान, भारत की पाकिस्तान को दो टूक दिया जवाब..

 सिंधु जल संधि उल्लंघन का दोष हम पर न मढ़े पाकिस्तान, भारत की पाकिस्तान को दो टूक दिया जवाब..

 

 

 

नई दिल्ली  : भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कड़ा जवाब दिया है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को इस संधि के उल्लंघन के लिए भारत पर दोषारोपण करने से पहले अपनी ही धरती से फैल रहे सीमा पार आतंकवाद पर लगाम लगानी चाहिए, क्योंकि यही आतंकवाद संधि के क्रियान्वयन में सबसे बड़ी बाधा है।

‘Terror-spreading Pakistan should not blame us for violating Indus Water Treaty’, India’s clear message to Pakistan : ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित ग्लेशियर्स पर पहले सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए भारत के पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान की ओर से इस वैश्विक मंच का दुरुपयोग करने और ऐसे मुद्दे उठाने की कोशिश की निंदा करते हैं, जो इसके दायरे में नहीं आते।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि सिंधु जल संधि को सद्भावना और मित्रता की भावना के साथ निष्पक्षता से लागू किया जाना चाहिए, लेकिन “पाकिस्तान से होने वाला लगातार सीमा पार आतंकवाद भारत की वैध जल उपयोग की क्षमता में हस्तक्षेप कर रहा है।”

सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि 1960 में संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद वैश्विक और क्षेत्रीय परिस्थितियों में बुनियादी बदलाव आए हैं। इसमें तकनीकी प्रगति, जनसंख्या वृद्धि, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं, जिनके कारण संधि की शर्तों पर पुनर्विचार की जरूरत महसूस होती है।

इससे पहले, उसी सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत पर सिंधु जल संधि को एकतरफा और अवैध तरीके से स्थगित करने का आरोप लगाया था। शरीफ ने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान ‘रेड लाइन’ पार करने की इजाजत नहीं देगा और भारत को राजनीतिक लाभ के लिए करोड़ों लोगों की जिंदगी को खतरे में नहीं डालना चाहिए। हालांकि, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि जो देश खुद आतंकवाद को प्रश्रय देता है, उसे दूसरों पर अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है