सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन ने मनाया 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) आज सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षउल्लास के साथ मनाया गया । इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में मां भारती सेवा संघ, निवा बुपा, योग रावला, थायरोकेयर, टाइम्स ऑफ़ इंडिया का भी सहयोग रहा।

इस मौके पर प्रिंसिपल अरविंद बैंस ने सभी का स्वागत किया और बताया कि योग के पहले गुरु भगवान शिव को माना जाता है।

पतंजलि और कृष्णमाचार्य दोनों को आधुनिक युग का गुरु माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व शरीर मन और आत्मा में संतुलन बनाना है।

योग तनाव कम करने में ,शरीर को लचीला बनाने में, साथ में शरीर और मन का विकास करने के लिए सहायता करता हैं। सभी ने योग किया और इस क्षण में भागीदार बने।

योग हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है। इस योग दिवस के अवसर पर महेश गुप्ता जी, माननीय सह संघ संचालक महानगर जालंधर भी उपस्थित रहे।

इस योग दिवस के अवसर पर स्कूल की प्रबंधक समिति के प्रधान रजनीश धवन, प्रबंधक मनीष शर्मा , और सदस्य दिनेश परमार , सुवित पासी , पुरुषोत्तम कपूर , मनीष अग्रवाल , विवेक खन्ना , जितेंद्र सैनी , ऋषभ मित्तल , हिमांशु शर्मा ,चन्नप्रीत अरोड़ा ,कामनी ,योग गुरु सपना वर्मा और समूह स्टाफ ने योग में भाग लिया।











