सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल लधेवाली जालंधर के प्रांगण में वार्षिक समारोह का हुआ भव्य आयोजन..
श्री सुखमणि साहिब के पाठ का स्कूल के सभी छात्रों व अभिभावकों एवंम स्टाफ द्वारा सिमरन किया गया।

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 13 फरवरी: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल लधेवाली जालंधर के प्रांगण में वार्षिक समारोह का आयोजन करवाया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल स्टाफ और छात्रों द्वारा पवित्र सुखमणि साहिब के पाठ से की गई। प्रिंसिपल स. तजिंदर सिंह भी इस पाठ में शामिल रहे।

इस पहल ने युवा पीढ़ी के बीच नैतिक मूल्यों, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक ताकत को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली, सीनियर डिप्टी मेयर स. बलबीर सिंह ढिल्लों , पार्षद अमरदीप कीन्नू, तरलोक सिंह सरां, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान और सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के द्वारा की गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को गुरुद्वारा साहिब से स्कूल प्रांगण तक स्कूल के छात्रों द्वारा संचालित बैंड की टीम लेकर आई। वहीं स्कूल के छात्रों ने प्रमुख चौराहों पर गतके के जौहर भी दिखाये जिसे देखकर सभी आश्चर्ययचकित रह गये।

स्कूल के प्रधानाचार्य स. तेजिंदर सिंह ने मुख्यातिथियों और अभिभावकों व सभी समूह गणों का स्वागत किया।
वहीं सालभर की शैक्षणिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक खेल के क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान उत्तम प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मुख्यातिथि तथा प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि नितिन कोहली ने स्कूल की उपलब्धियों की सराहना की तथा भविष्य में स्कूल के विकास में हर तरह का योगदान देने का वायदा किया।
इसके पश्चात मेधावी छात्रों को उनके शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालक महिंदर पाल साइंस टीचर ने करते हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का इस शुभ अवसर पर उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया।











