
सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लद्धेवाली 12 वीं कक्षा का नतीजा शत प्रतिशत रहा

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लद्धेवाली के अग्रणी स्कूल का 12 वीं कक्षा का नतीजा शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा सलोनी ने 434 अंक प्राप्त कर पहिला प्रथम, अर्पण ने 417 अंक द्वितीया व अंकिता ने 413 अंक प्राप्त कर तृतीया स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की सफलता स्कूल के प्रिंसिपल स.तजिंदर सिंह ने 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट परिणाम पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और छात्रों से कहा आपकी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि आपके धैर्य, अनुशासन और संघर्ष की जीत है।
जो विद्यार्थी अपनी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं ला पाए, वे निराश न हों—हर अनुभव आपको आगे बढ़ने की नई सीख देता है।

जीवन में बड़े सपने देखें, मेहनत करते रहें और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।मुझे विश्वास है कि आप सभी भविष्य में अपने परिवार, विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

विद्यार्थियों की सफलता के पीछे स्कूल अध्यापको का योगदान रहा। जिन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा मार्गदर्शन दिया। स्कूल प्रशासन ने पहिले पाँच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सावित्री सैनी (कक्षा-ईचार्ज), अनुरत्न (उपत्यधानाचार्य) परमिंदरजीत कौर, राजीव, ब्रजेश कुमार वेद व सभी सअध्यापकों ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।







