शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,अंतिम संस्कार में मां का रो रो कर बुरा हाल…
जालंधर : जालंधर में वैस्ट हलके से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है तथा बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि उर्फ कालू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने वैस्ट हलके से काबू कर लिया है। गिरफ्तारी को लेकर एडीसीपी सिटी-2 परमजीत सिंह ने पुष्टि की है।
जिक्रयोग्य है कि गत रात कुछ युवकों ने मिलकर तेजधार हथियारों से शीतल अंगुराल के भतीजे की सरेआम हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी कालू आज भी घटना स्थल पर गया था और वहां मौजूद लोगों और उनके बच्चों को मारने की धमकी देकर आया है। उसने लोगों को धमकियां दी और इस मामले में किसी को भी गवाही देने से भी धमकाया है।
जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में BJP नेता शीतल अंगुराल के भतीजे विकास (17) का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भतीजे विकास की बीती रात तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। सुशील रिंकू समेत कई नेता परिवार का दुख बांटने पहुंचे। इस मौके पर जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं मां रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थीं। विकास को सेहरा बांध कर अंतिम विदाई देते देख हर एक आंख नम थी। अंतिम संस्कार के बाद शीतल अंगुराल ने कहा कि पुलिस तुरंत विकास की हत्या के पीछे का मकसद बताए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी घटना से पहले किसी पार्टी की रैली में शामिल होकर आए थे। उन्हें घटना स्थल से शराब की बोतलें मिली थी, आरोपी घटनास्थल पर खाली प्लॉट में शराब पी रहे थे। वहां से शराब की छह बोतलें बरामद हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस को पता लगाना चाहिए कि उनके भतीजे की लड़ाई की वजह क्या थी?












