MBD WEB NEWS

वेरका ने दूध की कीमतों में किया इजाफा , जानें कितनी बढ़ गई कीमत…

 वेरका ने दूध की कीमतों में किया इजाफा , जानें कितनी बढ़ गई कीमत…

चंडीगढ़ : महंगाई के इस दाैर में आम जनता को एक और झटका लगा है। वेरका ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह कीमत कल से प्रति 1 लीटर 2 रुपए बढ़ जाएंगी। कंपनी ने साफ किया है कि सभी प्रकार के दूध, चाहे वो टोंड हो, फुल क्रीम हो या डबल टोंड अब 2 रुपये प्रति लीटर ज्यादा कीमत पर मिलेगा। कंपनी ने कहा कि दूध किसानों के हितों की रक्षा करते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि वे दूध का प्रोडक्शन जारी रख सकें और घाटे में न जाएं। पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ व साथ लगते राज्यों में वेरका का दूध नई कीमतों पर मिलेगा।

इस तरह के दाम तय किए गए हैं-

फुल क्रीम दूध (FCM) आधा लीटर अब 35 रुपए का मिलेगा।

वेरका स्टैण्डर्ड मिल्क (STD) आधा लीटर 32 रुपए में बिकेगा।

वेरका टोंड मिल्क (TM) आधा लीटर 28 रुपए की जगह 29 रुपए में बिकेगा।

वेरका डबल टोंड मिल्क (DTM) 26 रुपए में बिकेगा।

काउ मिल्क आधा लीटर 30 रुपए में बिकेगा।