वृंदावन तक की पदयात्रा पर निकले बाबा बागेश्वर, भक्तों को दिलाएंगे ये 7 संकल्प; जानें क्या है ये संकल्प..
बाबा बागेश्वर करीब 150 किलोमीटर की अपनी पदयात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वह विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेंगे। अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने भक्तों को सात संकल्प दिलाने की बात कही है।
वृंदावन तक की पदयात्रा पर निकले बाबा बागेश्वर।
नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार से 10 दिन की बड़ी पदयात्रा निकाली है। इस दौरान वह अलग-अलग राज्यों से होते हुए अपनी पदयात्रा करेंगे। बाबा बागेश्वर के मुताबिक, उनकी यह पदयात्रा कुल 145 किलोमीटर की होगी। बाबा बागेश्वर की यह पदयात्रा 7 नवंबर से शुरू कर दी गई है, जो 16 नवंबर तक चलेगी। अगले 10 दिनों में बाबा बागेश्वर दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेंगे। बाबा बागेश्वर का कहना है कि उनकी यह पदयात्रा हिंदुओं में एकता लाने, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए निकाली जा रही है।
बाबा बागेश्वर के सात संकल्प क्या हैं?
अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों को सात संकल्प भी दिलाने की बात कही है। आइये जानते हैं कि बाबा बागेश्वर के वो सात संकल्प कौन-कौन से हैं, जिनके बारे में वह चर्चा कर रहे हैं। बाबा बागेश्वर के मुताबिक-
यमुना की शुद्धि- सरकारों से प्रार्थना है कि हमारी यमुना मैया को पवित्र कर दो। ताकि यमुना का जल निर्मल तरीके से बहे और हमारे बांके बिहारी स्नान कर सकें।
दूसरा संकल्प-
ब्रज धाम पूर्व स्वरूप में रहे, ब्रज की रज सुरक्षित रहे, ब्रज के मंदिर सुरक्षित रहें।
तीसरा संकल्प-
सामाजिक समरसता हो।
चौथा संकल्प-
भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो।
पांचवा संकल्प-
हम तलवारों की नहीं विचारों की क्रांति खड़ी करना चाहते हैं।
छठवां संकल्प-
लव जिहाद बंद हो।
सातवां संकल्प-
गो माता राष्ट्र माता हों और गो अभ्यारण्य बनाया जाए।








