MBD WEB NEWS

विमान हादसे में गई महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन,बारामती में हुआ ये हादसा

 विमान हादसे में गई महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन,बारामती में हुआ ये हादसा

NCP के प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया है. बुधवार सुबह उनका प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें उनकी जान चली गई. महाराष्ट्र के बारामती में ये हादसा हुआ. विमान जब लैंड कर रहा था उसी दौरान ये घटना घटी. विमान जलकर खाक हो गया है. उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई.

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार का निधन, विमान हादसे में गई महाराष्ट्र डिप्टी सीएम की जान

अजित पवार का प्लेन क्रैश

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP के प्रमुख अजित पवार (66 वर्ष) का निधन हो गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ये जानकारी दी. प्लेन क्रैश में अजित पवार की जान गई. महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ये हादसा हुआ. विमान में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार बारामती में जनसभा करने जा रहे थे. प्लेन जब बारामती में लैंड कर रहा था उसी दौरान ये घटना घटी.

विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, ये अजित पवार का निजी विमान था. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं.

प्लेन में कुल 5 लोग सवार थे. लो विजिबिलिटी के कारण ये घटना घटी. हादसा भयावह था. दुर्घटना के बाद क्षेत्र में धुआं फैल गया. अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए विशेष विमान से रवाना हुए थे. बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए प्रचार सभाएं आयोजित की जा रही थीं. बारामती तहसील में अलग-अलग जिला परिषद चुनाव क्षेत्र में आज जिला परिषद की 4 रैलियां थी.

विमान में कौन-कौन सवार था?

 

प्लेन में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) के सदस्यों के साथ थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति क्रैश में नहीं बचा है.