MBD WEB NEWS

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में जुटी पंजाब सरकार, इन दो मुद्दों पर लिया जा सकता है बड़ा फैसला

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में जुटी पंजाब सरकार, इन दो मुद्दों पर लिया जा सकता है बड़ा फैसला

 

चंडीगढ़- पंजाब सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार सरकार 10 और 11 जुलाई 2025 को विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है।

सीएम भगवंत मान ने अपने घर पर 7 जुलाई को सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दो बड़े मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है, इनमें बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून, यानी ऐसा कानून लाया जाएगा जो धार्मिक ग्रंथों और आस्था के अपमान पर सख्त सजा देगा।

इसके अलावा ड्रग्स तस्करी पर सख्त कदम उठाया जा सकता है। नशे को रोकने के लिए और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब में ‘ड्रग फ्री पंजाब’ अभियान की अगली कड़ी में डी-एडिक्शन क्लिनिक खोलने, रिहैबिलिटेशन पर फोकस और ड्रग तस्करी रोकने के लिए कानून में कड़े नियम लाए जा सकते हैं।