MBD WEB NEWS

रोपड़ के RTO को किया गया सस्पेंड, शहीदी समागम में बसें मुहैया करवाने में देरी पर हुई कार्रवाई

 

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार ने पीसीएस अधिकारी गुरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। वे वर्तमान में रोपड़ में आरटीओ के पद पर तैनात थे। आरोप है कि गुरु तेग बहादुर के शहीदी समागम में आयोजित लाइट एंड साउंड शो के लिए आवश्यक बसें समय पर उपलब्ध नहीं करवाई गईं, जिसके चलते सरकार ने यह कार्रवाई की।

गुरविंदर सिंह जोहल को पंजाब सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस अवधि में उनका मुख्यालय चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है और वे बिना अनुमति चंडीगढ़ से बाहर नहीं जा सकेंगे।

आदेश की कॉपी।