राहुल गांधी ने लिखा पीएम को पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग रखी
खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर की घोषणाओं पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के विपक्ष के अनुरोध को दोहराया है
पाकिस्तान के साथ संघर्ष और सीजफायर के बीच मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पक्ष लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग रखी है। खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर की घोषणाओं पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के विपक्ष के सर्वसम्मत अनुरोध को दोहराया है। खास तौर पर कांग्रेस सीजफायर के मुद्दे पर चर्चा चाहती है।









