रणजीत सिंह ढडरियांवाले की माफ़ी श्री अकाल तख्त साहिब में
स्वीकार, प्रतिबंधों को हटाया; चुनाव प्रचार की दी अनुमति
अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब पर अपना स्पष्टीकरण देने पहुंचे संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले ने अपने पिछले बयानों के लिए माफी मांगी और श्री अकाल तख्त साहिब ने उनकी माफी स्वीकार कर ली है। इसके साथ ही ढडरियांवाला पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है और उन्हें चुनाव प्रचार की अनुमति दे दी गई है। इसके साथ ही उन्हें गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में 501 रुपये का कड़ाह देग लगवाने का भी आदेश जारी किया गया है।











