MBD WEB NEWS

यूनाइटेड किंग्डम की यात्रा पर नहीं जा पाएंगे CM भगवंत मान, विदेश मंत्रालय ने नहीं दी इजाजत

यूनाइटेड किंग्डम की यात्रा पर नहीं जा पाएंगे CM भगवंत मान, विदेश मंत्रालय ने नहीं दी इजाजत

सीएम भगवंत मान को पंजाब सरकार के डेलिगेशन के साथ यूके जाना था. इंवेस्ट पंजाब कैंपेन और मार्च में होने वाले इन्वेस्टर समिट में उन्हें हिस्सा लेना था. विदेश मंत्रालय की इजाजत नहीं मिलने के बाद इस डेलिगेशन के UK जाने के कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है.

 

UK  नहीं जा पाएंगे CM भगवंत मान, विदेश मंत्रालय ने नहीं दी इजाजत

CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को यूनाइटेड किंग्डम की यात्रा करने की इजाजत नहीं मिली है. सीएम मान को इंवेस्ट पंजाब कैंपेन के लिए यूके जाना था, लेकिन विदेश मंत्रालय ने अनुमति नहीं दी. सीएम भगवंत मान को पंजाब सरकार के डेलिगेशन के साथ मार्च में होने वाले इन्वेस्टर समिट में भी हिस्सा लेना था.

इजाजत नहीं मिलने से इस डेलिगेशन के UK जाने के कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है. हालांकि केंद्र सरकार की और से किन वजहों से अनुमति नहीं दी गई वो वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है.