MBD WEB NEWS

मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन

मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन

– कहा, राज्य प्रगति की राह पर है, लोगों से किए वादे हो रहे है पूरे
MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 9 जून: पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंदर सिंह भगत ने आज जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 44, 45 और 48 में बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य प्रगति की राह पर है और लोगों से किए वादे पूरे किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़क ढांचे में युद्ध स्तर पर सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़क नेटवर्क प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

श्री भगत ने आगे कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को हलके में चल रहे विकास कार्यों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए कहा, ताकि लोगों को बड़ी राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि हलके में विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर नगर निगम जालंधर के मेयर विनीत धीर ने कहा कि नगर निगम जालंधर शहर के विकास की ओर पूरा ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में जहां बेहतरीन सड़कें बनाई जा रही है, वहीं अन्य विकास कार्य भी समय पर पूरे किए जा रहे है। इस अवसर पर पार्षद राज कुमार राजू, सुदेश भगत, हरजिंदर सिंह, सौरव सेठ और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।