MBD WEB NEWS

मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणादायक विचारों की ऊर्जा मिलती है : राकेश राठौर

मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणादायक विचारों की ऊर्जा मिलती है : राकेश राठौर

MBD NEWS जालंधर, 30 अगस्त भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेत्री अंजू डेविड के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम केवल एक संवाद नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में साझा किए जाने वाले प्रेरणादायक विचारों, नवाचारों और देश के विभिन्न हिस्सों की सफल कहानियों से लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।
राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों से जोड़ते हैं, जिससे जनभागीदारी को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रजनीश सहगल पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा,भूपेंद्र अनु, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना की।