MBD WEB NEWS

मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात हुआ हमला, धमाके में टूटे घर के शीशे,जांच में जुटी पुलिस…

मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात हुआ हमला, धमाके में  टूटे घर के शीशे,जांच में जुटी पुलिस…

MBD NEWS (सुमेश शर्मा)पंजाब में एक बार फिर आंतक का माहौल पैदा करने की कोशिशें लगातार बढ़ती जा रही है आये दिन हो बम धमाके किसी गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं। बीती रात जालंधर में बीजेपी के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के आंगन में जोरदार धमाका हो गया। शुरुवाती जांच में यह धमाका हैंड ग्रेनेड का बताया जा रहा है। धमाके के कारण घर के अंदर लगे शीशे टूट गए और बाहर रखा सारा सामान अस्तव्यस्त हो गया। जिस समय धमाका हुआ कालिया घर पर ही माजूद थे। मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह प्लांड अटैक है।

उन्होंने बताया कि वह देर रात करीब 1:00 बजे अपने परिवार के साथ घर में थे और बाहर की लाइट्स ऑफ थी और इसी बीच जोरदार धमाके की आवाज आई। धमाके से साथ साथ तोड़ फोड़ की आवाजें आई जिसके बाद वह बाहर आए तो देखा कि दरवाजे से लेकर अन्दर खड़ी गाड़ी के शीशे

टूटे हुए थे। लोगों के लिए लगाए पानी की टैंकी से गिलास बिखरे हुए थे। मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह सोची समझी साजिश है। जिस तरह से अन्य बीजेपी लीडर पर अटैक हुआ यह उसका हिस्सा हो सकता है। हाल ही में वक्फ बिल को लेकर भी इसका इशारा बताया जा रहा है।

 अटैक को लेकर CP धनप्रीत कौर ने कहा कि फोरेंसिक लैब की टीम जांच में जुट चुकी है। उनकी जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि धमाका किसके साथ हुआ। हालांकि थाने की कुछ दूरी पर हुए इस हमले के बाद पुलिस विभाग की जम कर किरकरी हो रही है।