MBD WEB NEWS

भारत के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से बैचेन पाकिस्तान ने दागी अमृतसर के गांव पर ‘मिसाइल’, भारत ने हवा में ही हमले को किया नाकाम

भारत के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से बैचेन पाकिस्तान ने दागी अमृतसर के गांव पर ‘मिसाइल’, भारत ने हवा में ही हमले को किया नाकाम

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लॉन्च होने के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी कर कई नागरिकों की जान ले ली। अब उसने भारत पर मिसाइल दागने की कोशिश की, जिसे हवा में उड़ा दिया गया।

 

 

पाकिस्तान के हमले को भारत ने किया नाकाम - India TV Hindiपाकिस्तान के हमले को भारत ने किया नाकाम

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लॉन्च होने से बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी करने के बाद अब भारत पर ‘मिसाइल’ दागने की कोशिश की। भारत ने पाकिस्तानी मिसाइल हमला को नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी मिसाइल को हवा में ही उड़ा दिया गया। अमृतसर के पास पाकिस्तानी मिसाइल को हवा में उड़ा दिया गया।

बता दें कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का ऐसा बदला लिया है, जिससे पूरा पाकिस्तान बेचैन हो उठा है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर एयर स्ट्राइक की, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया गया

भारत ने इस हमले में स्कैल्प डीप-स्ट्राइक क्रूज मिसाइलें, हैमर स्मार्ट वेपन सिस्टम, गाइडेड बम किट और एक्सकैलिबर गोला-बारूद दागने वाली एम777 होवित्जर तोपों का इस्तेमाल कर आतंकियों के ठिकाने पर सटीक हमला कर पाकिस्तानी में तबाही मचा दी।