MBD WEB NEWS

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में बीती रात पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों को टारगेट कर किए हमले, भारतीय सेना ने पूरी तरह किया फेल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में बीती रात पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों को टारगेट कर किए हमले, भारतीय सेना ने पूरी तरह किया फेल

 

 

ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में कल रात पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों में किए हमले, सेना ने पूरी तरह किया फेल

शहबाज शरीफ और भारत-पाकिस्तान तनाव.

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था और भारत ने हमले केवल आतंकी ठिकानों पर ही किये थे. पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बुधवार की रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की, हालांकि भारतीय सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी हमले को पूरी तरह से फेल कर दिया.

सात और आठ मई की रात को, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की.

इन्हें एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा निष्प्रभावी कर दिया गया. इन हमलों का मलबा अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है जो पाकिस्तानी हमलों को साबित करते हैं.

पाकिस्तानी हमले का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बता दें कि बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को केंद्रित, मापा हुआ और गैर-उग्र करने वाला बताया था. यह विशेष रूप से उल्लेख किया गया था कि पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया था. यह भी दोहराया गया कि भारत में सैन्य ठिकानों पर कोई भी हमला उचित जवाब को आमंत्रित करेगा.

लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा के पार अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है.