MBD WEB NEWS

भारतीय जनता पार्टी का सिखलाई अभियान: जालंधर शहरी में आयोजित हुई प्रभावशाली वर्कशॉप

भारतीय जनता पार्टी का सिखलाई अभियान: जालंधर शहरी में आयोजित हुई प्रभावशाली वर्कशॉप

MBD NEWS जालंधर 26 फरवरी (सुमेश शर्मा) आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (शहरी )द्वारा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में ‘सिखलाई अभियान’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमंत्रीश्रीनिवासुलू, पूर्व प्रदेश महामंत्री मनजीत सिंह राय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, श्रीमती करमजीत कौर चौधरी, अनिल सच्चर,पुनीत शुक्ला, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा,विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासुलू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘सिखलाई अभियान’ का उद्देश्य पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक संरचना को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए आम जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। संगठन महामंत्री ने आए हुए सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों एवं सभी कार्यकर्ताओं को इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की.

पूर्व प्रदेश महामंत्री मनजीत सिंह राय ने अपने संबोधन में संगठनात्मक अनुशासन, टीम भावना और समर्पण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत होते हैं।

जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की वर्कशॉप से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘सिखलाई अभियान’ के माध्यम से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, अश्विनी भंडारी, दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया,मीनू शर्मा, अश्विनी अटवाल, योगेश मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत सिंह विकी, आशीष सहगल, संदीप कुमार, क्षितिज ढल,टीटू कपानिया,मनीष बल, सुनील चोपड़ा, विकास शर्मा, राहुल जमवाल, बलराज बदन, जॉर्ज सागर,व अन्य उपस्थित थे