MBD WEB NEWS

भाखड़ा के पानी पर पंजाब Vs हरियाणा के बाद अब पंजाब पुलिस ने संभाला डैम का कंट्रोल रूम, नंगल डैम पहुंचे CM मान

भाखड़ा के पानी पर पंजाब Vs हरियाणा के बाद अब पंजाब पुलिस ने संभाला डैम का कंट्रोल रूम, नंगल डैम पहुंचे CM मान

चंडीगढ़- भाखड़ा नहर के पानी को लेकर पंजाब-हरियाणा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। नंगल डैम का कंट्रोल रूम अब पंजाब पुलिस ने संभाल लिया है। विवाद को बढ़ता देख BBMB ने डैम पर ताला लगा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भाखड़ा डैम पहुंच चुके हैं।

इस मौके पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा- हमारे पास पानी नहीं है। हमसे उम्मीद भी न करें। पंजाब का पानी पंजाबियों के लिए है, इसे किसी और को नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ऑल पार्टी मीटिंग या विधानसभा सेशन बुलाएंगे। इस बारे में शाम तक फैसला लेंगे। पंजाब पहले से ही पानी के संकट से गुजर रहा है। पंजाब के भी डैम अपने लेवल से कम चल रहे है। भाखड़ा 1566 फुट था। इस पर बार 1555 फुट था, पौंग 1325 एमएएफए था, इस बार 1293 है। रणजीत सागर 505 मीटर था, इस बार 502 मीटर है। सीएम मान ने कहा कि मेरे पास पानी की बूंद-बूंद का हिसाब है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के बिना बीबीएमबी कैसे पूरा हो सकता है। हरियाणा के लोग बेटी के घर का पानी तक नहीं पीते है और यह नहरें मांग रहे हैं।

वहीं हरियाणा के CM नायब सैनी ने कहा कि पंजाब CM भगवंत मान की वजह से पानी पाकिस्तान चला जाएगा। उधर, डैम पर फोर्स लेकर पहुंचे पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि वह सिर्फ सिक्योरिटी रिव्यू करने आए थे। पानी के मुद्दे से पुलिस का लेना-देना नहीं है।