MBD WEB NEWS

भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकाश उत्सव के संबंध में 6 और 7 अक्तूबर को मीट और शराब की विक्री पर पाबंदी..

भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकाश उत्सव के संबंध में 6 और 7 अक्तूबर को मीट और शराब की विक्री पर पाबंदी..

MBD NEWS: (सुमेश शर्मा) 3 अक्तूबर: जिला मैजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकाश उत्सव के संबंध में 06.10.2025 और 07.10.2025 को शहर में निकलने वाली शोभा यात्रा के मार्ग और प्रकाश उत्सव से संबंधित धार्मिक समागम वाले स्थान के आस-पास मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।