MBD WEB NEWS

बड़ी खबर; पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रैस पर एक बार फिर से हुआ हमला, ब्लास्ट से पटरी से उतरी ट्रेन

बड़ी खबर; पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रैस पर एक बार फिर से हुआ हमला, ब्लास्ट से पटरी से उतरी ट्रेन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है। जैकबाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ है, जिससे चार कोच पटरी से उतर गए। यह ट्रेन पेशावर से क्वेटा जा रही थी। ये जाफर एक्सप्रेस पेशावर से क्वेटा जा रही थी। पुलिस के अनुसार ये धमाका इतना बड़ा था कि घटनास्थल पर तीन से साढ़े तीन फुट चौड़ा गड्ढा हो गया है। साथ ही रेलवे की पटरियां पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। अभी तक इस बम धमाके में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि इसी जाफर एक्सप्रेस पर मार्च 2025 में बलूच विद्रोहियों ने हमला किया था। इस हमले के चलते कई दिनों तक यह ट्रेन खड़ी रही थी। बलूच विद्रोहियों ने दावा किया था कि हमले में 200+ लोग मारे गए। कई पाक फौजियों के मारे जाने जाने का दावा भी बलूच विद्रोहियों ने किया था।