चारधाम यात्रा के बीच गुरुवार को उत्तरकाशी जिले में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 2 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सात सीटर हेलिकॉप्टर गंगोत्री के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पुलिस और प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।









