
पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में हुई मौत का अफसोस करने के पी के निवास पर पहुंचे राधा स्वामी डेरा ब्यास मुखी..
MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) : शनिवार की रात को जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में एक भीषण हादसा हुआ था। जिसमें पूर्व सांसद महेंद्र सिंह केपी के बेटे रिची केपी की उस हादसे में मौत हो गई थी।
राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर पहुंचे। इस दौरान बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने पूर्व सांसद महिंदर सिंह के.पी के बेटे के निधन पर परिवार के साथ अपना दुख सांझा किया।
मॉडल टाऊन में माता रानी चौक के पास कैफे डबलशॉट के बाहर बीती रात तेज रफ्तार आ रही क्रेटा और ग्रैंड विटारा की टक्कर के दौरान अकाली नेता एवं पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह के.पी के 36 साल के इकलौते बेटे रिची के.पी. की मौत हो गई।
महेंद्र सिंह केपी के बेटे की मौत की खबर सुनते ही राजनीतिक पार्टियों से लेकर शहर के सभी नागरिकों में शोक की लहर दौड़ उठी थी। जिसके बाद सभी पार्टियों के नेता उनके घर अफसोस करने के लिए पहुंच रहे है। जिसके बाद आज सोमवार को राधा स्वामी डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मोहिंदर सिंह केपी के निवास स्थान पर उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में पहुंच कर अफसोस जताया।










